खेल उत्तराखंड रामनगर

रामनगर की बेटियाँ बनीं खेल की पहचान, ग्रीनफील्ड अकैडमी ने जीता वॉलीबॉल खिताब।

Spread the love

रामनगर की बेटियाँ बनीं खेल की पहचान, ग्रीनफील्ड अकैडमी ने जीता वॉलीबॉल खिताब।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्राओं ने वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि रामनगर विधानसभा और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेटियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

 

 

 

विद्यालय की अंडर-19 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने पौड़ी स्थित रांशी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबले में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया। पूरे मुकाबले के दौरान टीम ने अनुशासन, बेहतरीन तालमेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया, जिसकी आयोजकों व दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ मंत्र पर आगे बढ़ रहा राज्य

 

 

 

 

वहीं अंडर-14 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने रामनगर विधानसभा स्तर पर जीत दर्ज करते हुए खेल महाकुंभ के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कम उम्र में छात्राओं का यह प्रदर्शन विद्यालय के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, आत्मीयता के प्रतीक स्वरूप भेंट किया अपने खेत का चावल

 

 

 

 

इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने भी बेटियों की मेहनत, अनुशासन और लगन पर गर्व व्यक्त किया।

 

 

 

विद्यालय से जुड़े गणमान्य लोगों ने कहा कि ग्रीनफील्ड अकैडमी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और यहां की छात्राएं प्रदेश स्तर पर मजबूत पहचान बना रही हैं।
आशा जताई गई कि ये खिलाड़ी बेटियां भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड और रामनगर का नाम रोशन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुँची जनता के द्वार: ‘जन-जन की सरकार’ कैम्पों में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

ग्रीनफील्ड अकैडमी की इस उपलब्धि पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।
जय खेल, जय भारत! 🇮🇳