उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

26 जनवरी को नैनीताल के DSA मैदान में भव्य गणतन्त्र दिवस परेड का आयोजन।

Spread the love

26 जनवरी को नैनीताल के DSA मैदान में भव्य गणतन्त्र दिवस परेड का आयोजन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल में गणतन्त्र दिवस परेड–2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को DSA मैदान, मल्लीताल, नैनीताल में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुक्त कुमाऊँ मण्डल श्री दीपक रावत प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी तथा आकर्षक रैतिक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।

कार्यक्रम का समय निर्धारण

  • परेड एलाईनमेंट – 10:30 बजे

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल का आगमन – 10:40 बजे

  • जिलाधिकारी, नैनीताल का आगमन – 10:45 बजे

  • पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ रेंज का आगमन – 10:50 बजे

  • आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल का आगमन – 10:55 बजे

  • ध्वजारोहण – 11:00 बजे

  • रैतिक परेड प्रारम्भ – 11:05 बजे

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की