उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

सर्द रातों में प्रशासन जनता के बीच, रात्रि चौपाल बनी समाधान का माध्यम।

Spread the love

सर्द रातों में प्रशासन जनता के बीच, रात्रि चौपाल बनी समाधान का माध्यम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

कालाढूंगी (नैनीताल)।
तहसील कालाढूंगी क्षेत्र में रात्रि चौपाल किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। चौपालों के माध्यम से निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अब तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

 

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेश एवं एसडीएम कालाढूंगी विपिन चंद्र पंत के निर्देशों के क्रम में यह अभिनव पहल शुरू की गई है। राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल द्वारा लगातार रात्रि चौपालों का आयोजन कर सर्द रातों में अलाव के बीच ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही निर्विवाद उत्तराधिकार के प्रकरण दर्ज कर उनका निस्तारण किया जा रहा है।

 

 

 

 

इस नई व्यवस्था से न केवल किसानों को राहत मिली है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हुआ है। ग्रामीणों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की है, वहीं उच्चाधिकारियों ने भी इसे प्रशासन की संवेदनशील और जनोन्मुखी कार्यशैली का उदाहरण बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी के आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनी होली, सपरिवार किया होल्यारों का स्वागत

 

 

 

 

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार दिनों में तहसील कालाढूंगी के अंतर्गत 120 निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित पटवारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खतौनियों का वाचन करते हुए ऐसे मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि भूमि से जुड़े कार्यों में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत की होली को सीएम धामी ने बताया सांस्कृतिक पहचान का आधार

 

 

 

 

रात्रि चौपाल की यह पहल शासन की पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितैषी सोच को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण बन रही है।