सड़कों से सरहदी बैरियर तक SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी की सीधी निगरानी, स्वयं उतरे सड़कों पर कानून का पहरा मजबूत, नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित

सड़कों से सरहदी बैरियर तक SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी की सीधी निगरानी, स्वयं उतरे सड़कों पर  कानून का पहरा मजबूत, नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


नैनीताल। नव वर्ष के जश्न को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे जनपद में आने वाले पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं मैदान में उतर आए हैं और यातायात व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।

एसएसपी द्वारा जनपद के प्रमुख सरहदी बैरियरों, चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

नैनीताल पुलिस ने यातायात को सरल, सुगम और निर्बाध बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि सैलानी सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
टांडा तिराहा, सुभाषनगर बैरियर लालकुआं, गोलापुल पुलिस चेक पोस्ट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर एसएसपी स्वयं मौजूद रहकर यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

एसएसपी के निर्देश पर सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थानाध्यक्षों को सड़कों पर उतारा गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

नैनीताल पुलिस द्वारा चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी को और अधिक सघन किया गया है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून उल्लंघन की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी यातायात योजना और दिशा-निर्देशों का पालन करें, सहयोग बनाए रखें और नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं यादगार बनाएं।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

karki
inder