आगरा उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक हादसा मकान की छत गिरने से दो बच्चों की हुई मौत, जबकि तो लोग हुए घायल।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी (पत्थर) से बनी छत देर रात करीब 2:30 बजे अचानक गिर गई। छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई।हादसे में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका पुत्र आरुष (5), पुनीत (17) पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।आनन-फानन सभी को मलबे से निकाला गया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आरुष और पुनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ आंदोलन तेज, कल से शुरू होगा क्रमिक अनशन