दिल्ली

गरीबी और बेदखली का दबाव, मां व दो बेटों ने की सामूहिक आत्महत्या

Spread the love

गरीबी और बेदखली का दबाव, मां व दो बेटों ने की सामूहिक आत्महत्या

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके से शुक्रवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। मृतकों में मां अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष कपूर (32) तथा वैभव कपूर (27) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सम्पादक रोशनी पाण्डेय ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अंजनी कुमार मिश्रा से की मुलाकात, श्रम कानून समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पुलिस के अनुसार परिवार पिछले कई महीनों से 25 हजार रुपये मासिक किराया नहीं चुका पा रहा था। किराया न मिलने पर मकान मालिक ने अदालत का रुख किया था, जिसके बाद स्थानीय कोर्ट ने परिवार को शुक्रवार तक हर हाल में किराए का मकान खाली करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के दबाव को आत्महत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक, मजदूरों की समस्याओं व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कालकाजी स्थित एक घर में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मृत पाया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें परिवार ने आर्थिक तंगी और असहाय स्थिति का जिक्र करते हुए सामूहिक रूप से यह कदम उठाने की बात लिखी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मज़दूरों के हकों की आवाज़ दिल्ली में बुलंद, नेशनल जनरल सेक्रेटरी चौधरी चरण सिंह की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक।

यह घटना एक बार फिर महानगरों में बढ़ती महंगाई, किराए का बोझ और कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे परिवारों की गंभीर समस्या को उजागर करती है, साथ ही सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग तंत्र पर भी सवाल खड़े करती है।