एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देशों का असर—भीमताल पुलिस ने छेड़छाड़ व अपहरण प्रयास के दोनों आरोपी जेल भेजे

 

एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देशों का असर—भीमताल पुलिस ने छेड़छाड़ व अपहरण प्रयास के दोनों आरोपी जेल भेजे

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता- एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले दोनों आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार, भेजे गए जेल

महिलाओं एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को महिला एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

उक्त निर्देशों के अनुपालन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्री जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सीओ भवाली श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में भीमताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिनांक 20.11.2025 को थाना भीमताल में वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 19.11.2025 की रात्रि में दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी एवं अपहरण करने का प्रयास किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में सुसंगत धाराओं में बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

त्वरित कार्यवाही
थानाध्यक्ष श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित सुरागरसी–पतारसी कर। दोनों अभियुक्तों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गिरफ्तारी

1️⃣ प्रेम सिंह मेहता, पुत्र प्रताप सिंह हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल पता ग्राम अनरसा, पो. देवलचौरा, कोतवाली बागेश्वर
उम्र: 40 वर्ष

2️⃣ धर्मेन्द्र, पुत्र नैन सिंह
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल, मूल पता चमोली सैड़, पो. बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
उम्र: 25 वर्ष

गिरफ्तारी टीम-

1- थानाध्यक्ष भीमताल श्री संजीत राठौड़
2- उ0नि0 आशा बिष्ट कोतवाली मल्लीताल
3- अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा थाना भीमताल
4- कानि0 नरेश परिहार

karki
inder