उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर धार्मिक एकता पर हुआ विशेष विमर्श

Spread the love

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर धार्मिक एकता पर हुआ विशेष विमर्श

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। सिखों के नवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार तथा जिला पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *वीकेंड के चलते "पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रातः 06:00 बजे उतरेंगे सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व सभी दरोगा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा फरमान— लापरवाही किसी भी सूरत में अक्षम्य* *सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील है कि डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं*

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर जी के प्रेरणादायक जीवन, त्याग, और धार्मिक-सामाजिक एकता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु जी का महान बलिदान न केवल सिख इतिहास बल्कि पूरे राष्ट्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इस अवसर पर अतिथियों ने गुरु जी की शिक्षाओं को समाज में एकता, सद्भाव और मानवता को बढ़ावा देने का मार्गदर्शक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  👉*मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन* 👉 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी का धर्मांतरण पर एक और कड़ा प्रहार, बोले इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं* 👉*नाबालिक से छेड़छाड़, AI वीडियो बनाने की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं विद्यार्थियों ने गुरु जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके संदेशों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल–उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट उपस्थित रहे। इसके अलावा, हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिंद्रा, हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के डायरेक्टर प्रताप सिंह सिद्धू, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, एवं गुरुद्वारा सिंह सभा हल्द्वानी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *सेवा के साल, सम्मान के पल: एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने यादगार बनाई विदाई* *अपने प्रेरणादाई वक्तव्य, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सभी का सम्मान*