उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

निर्माण मानकों की विस्तृत जांच—एसएसपी नैनीताल का कोतवाली व चौकी स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

निर्माण मानकों की विस्तृत जांच—एसएसपी नैनीताल का कोतवाली व चौकी स्थलीय निरीक्षण

 

रोशन पांडे प्रधान संपादक

*एस०एस०पी० नैनीताल ने निर्माणाधीन कोतवाली बनभूलपुरा एवं मल्ला काठगोदाम चौकी का किया स्थलीय निरीक्षण

*थाना प्रभारी एवं कार्यदाई संस्थाओं को सभी सुरक्षात्मक पहलुओं एवं निर्माण मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

 

 

*

डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल द्वारा निर्माणाधीन थाना बनभूलपुरा एवं मल्ला काठगोदाम चौकी में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कोतवाली एवं चौकी के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के सभी पहलुओं को चेक किया गया। मटेरियल क्वालिटी, मानचित्र का अवलोकन करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि और थाना प्रभारियों को सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  #भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट।

 

 

 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान *श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल*, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, श्री सुशील चंद्र जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री जयॉक पाण्डे, सहायक अभियन्ता अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून, श्री अरविन्द चमोली, वर्क सुपरवाईजर अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून, श्री हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक, श्रीमती दीपा भवन लिपिक, श्रीमती हेमा ऐठानी पी०आर०ओ० समेत कार्यदाई संस्थाओं के अन्य सदस्य और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*