राष्ट्रपति दौरे को लेकर SSP मंजुनाथ टीसी का सराहनीय कदम, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर किया भोजन वितरण।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर SSP मंजुनाथ टीसी का सराहनीय कदम, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर किया भोजन वितरण।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। माननीय राष्ट्रपति महोदया के जनपद नैनीताल भ्रमण के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आज शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया और ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

 

 

एसएसपी नैनीताल स्वयं भोजन पैकेट लेकर पहुंचे और ड्यूटी कर रहे जवानों को भोजन वितरण किया। उन्होंने चौकसी, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की सराहना की तथा बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

 

 

 

पुलिस मुखिया को अचानक अपने बीच देखकर जवानों के चेहरों पर खुशी और गर्व झलक उठा। एसएसपी ने सभी कर्मियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं, सुझावों और ड्यूटी से जुड़ी चुनौतियों को जाना।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान नैनीताल शहर के मुख्य बाजारों, तिकोनिया चौराहा, बीरशिवा तिराहा, नैनीताल बैंक तिराहा, नरीमन तिराहा और आर्मी हेलीपैड पर तैनात पुलिस बल सक्रिय रूप से गश्त व जांच में जुटा रहा।

मीडिया सेल – जनपद नैनीताल पुलिस

karki
inder