नैनीताल पुलिस की कमान सँभालते ही एक्शन मोड में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

नैनीताल पुलिस की कमान सँभालते ही एक्शन मोड में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 29 अक्टूबर 2025 (मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस)

नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंगलवार को एसएसपी कार्या । लय नैनीताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से भेंटकर विभागीय कार्यों की जानकारी ली तथा टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें ताकि पुलिस व्यवस्था और जनता के बीच विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण और सुदृढ़ हो सके।

कार्यभार ग्रहण के पश्चात एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जिलाधिकारी नैनीताल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने जिले की भौगोलिक व प्रशासनिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आगामी वीवीआईपी भ्रमण की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की।

इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा —

“महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नशे के तस्करों और उनके नेटवर्क पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है।”

उन्होंने आगे कहा कि नशे के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
ड्रग्स, साइबर ठगी और महिला सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर सक्रिय रहेगी।
साथ ही साइबर अपराधों के खिलाफ सघन कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि जनता का विश्वास और मजबूत हो।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

🔹 मुख्य बिंदु:

  • एसएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।

  • जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की।

  • पत्रकारों से बातचीत में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा उन्मूलन को बताया प्राथमिकता।

karki
inder