उत्तराखंड देहरादून सियासत

“सीएम पुष्कर सिंह धामी को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी ने सौंपी जांच रिपोर्ट, प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति”

Spread the love

सीएम पुष्कर सिंह धामी को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी ने सौंपी जांच रिपोर्ट, प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है, जिससे मामले की पूरी निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सोमांश लगातार छू रहे है बुलंदिया* सोमांश ने फिर जीता बेस्ट चाइल्ड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की कोई संभावना न रहे और अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों का विश्वास राज्य की परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ट्रैफिक सुधार पर सख्त एक्शन: 15 मई तक आढ़त बाजार रजिस्ट्री पूरी, सितंबर तक 100 बसें दौड़ेंगी