उत्तराखंड देहरादून सियासत

नवरात्रि की महानवमी पर अवकाश, सीएम धामी ने दी शुभकामना

Spread the love

नवरात्रि की महानवमी पर अवकाश, सीएम धामी ने दी शुभकामना

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का उद्घाटन: भविष्य-उन्मुख पुस्तकालयों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  “रामनगर के कॉज़ी होटल में खुला गंदा खेल! स्कूली छात्राएं कमरे से बरामद

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है। यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  कोजी कैफे होमस्टे: यौन अपराध में सहयोग देने वाला मैनेजर गिरफ्तार