कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग में वृक्षारोपण व स्वच्छता शपथ के साथ सेवा पखवाड़ा शुरू

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग में वृक्षारोपण व स्वच्छता शपथ के साथ सेवा पखवाड़ा शुरू

*सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ – रामनगर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता शपथ के साथ हुई शुरुआत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देशभर में 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व / सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रामनगर वन विश्राम गृह, रामनगर में आज सेवा पखवाड़े का शुभारंभ विशेष कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालापातल–सलियाकोट–अनर्पा मोटर मार्ग पर ₹6 करोड़ से होगा डामरीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण

इस अवसर पर दो प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं:

1. वृक्षारोपण कार्यक्रम:
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। यह पहल जैव विविधता को बढ़ाने, कार्बन अवशोषण को प्रोत्साहित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

2. स्वच्छता शपथ ग्रहण:
उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज निर्माण हेतु जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी:

ध्रुव सिंह अमर्तोलिया, प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर, अमित ग्वासीकोटी, पार्क वार्डन, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, कामिनी आर्य, एसडीओ, फतेहपुर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वनप्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं रामनगर अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी

इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवा पखवाड़े के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में भी वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियाँ और अन्य जनहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

 

 

उपरोक्त के अतिरिक्त कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी रेंजों एवं वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र कालागढ़ में भी प्रशिक्षुओ के साथ सेवा पर्व का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।

मीडिया सेल,
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व