कोसी बैराज में युवक की डूबने से मौत।

कोसी बैराज में युवक की डूबने से मौत।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर, 17 अगस्त:
रामनगर के कोसी बैराज में रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से कॉलर आशीष ने थाना हाजा को दी। सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित एवं पुरस्कृत

इसके बाद पुलिस ने फायर स्टेशन और एसडीआरएफ से संपर्क किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुँची एसडीआरएफ टीम ने तलाश शुरू की और बैनियर रिट्रीट रिसोर्ट के पास कोसी नदी से युवक का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

 

मृतक की पहचान मदन (25 वर्ष), पुत्र भगवान दास, निवासी बम्बाघेर, रामनगर नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर सीएचसी रामनगर भेजा है।

karki
inder