उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

निरंकारी मिशन : वृक्षारोपण से प्रकृति संरक्षण का अद्वितीय अभियान

Spread the love

निरंकारी मिशन : वृक्षारोपण से प्रकृति संरक्षण का अद्वितीय अभियान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 17 अगस्त।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाए जा रहे ‘वननेस वन’ अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत आज देशभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 6 से 9 बजे तक हज़ारों श्रद्धालुओं और सेवादारों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न स्थलों पर पौधे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  “रामनगर के कॉज़ी होटल में खुला गंदा खेल! स्कूली छात्राएं कमरे से बरामद

यह अभियान वर्ष 2021 में सतगुरु माता सुदीक्षा जी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य मात्र वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और संतुलन की भावना को जागृत करना है।

यह भी पढ़ें 👉  वानप्रस्थ आश्रम में आध्यात्मिक संगम, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

रामनगर ब्रांच की ओर से भी रविवार को कोसी नदी किनारे नगर वन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रांच मुखी वृक्षा राम जी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर वन प्रभाग रामनगर श्री इंद्रलाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना