79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का दिया आश्वासन

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास का दिया आश्वासन

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की आज़ादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

सीएम धामी ने धराली और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी है और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास के लिए कृतसंकल्प है और आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य कर रही है, ताकि जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जा सके।

karki
inder