दिल्ली नोएडा

अगस्त क्रांति के अवसर पर,भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो,के नारे के साथ सदर तहसील में हल्ला बोल प्रदर्शन।

Spread the love

अगस्त क्रांति के अवसर पर,भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो,के नारे के साथ सदर तहसील में हल्ला बोल प्रदर्शन।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

ग्रेटर नोएडा: 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी ने मुंबई से देश की आजादी के लिए नारा दिया था अंग्रेजों भारत छोड़ो आज बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील से, भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो, के नारे के साथ हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान के नेतृत्व में धरना दिया। सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान को सौंपा। धरने की अध्यक्षता बाबा घम्मी सिंह गुर्जर ने संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि सदर तहसील पर किसानों के साथ हो रहें शोषण व भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि तहसील के कर्मचारीयों के द्वारा स्थानीय किसानों से मुआवजे की फाइल,वारिसान दाखिल खारिज, कूरे बंदी जमीन की पैमाइश आदि कार्यों को करने के नाम पर लेखपाल एवं तहसील के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को परेशान करतें हैं और कार्य न करने पर रिश्वत की मांग करते हैं ऐसे प्रकरण पहले भी सदर तहसील में आ चुके हैं जिनके खिलाफ पहले भी लोगों ने शिकायत की है। जिलाध्यक्ष (युवा) गौरव भाटी ने कहा कि यदि जल्द कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति के अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन गौतम बुध नगर के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रत्येक दफ्तर में प्रदर्शन करेगा।
इस दौरान- आलोक नागर बलराज हूंण दिनेश नागर डॉ दीपक शर्मा प्रेमराज भाटी प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी,गौरव भाटी, ब्रह्मा नागर, मलखान सिंह यादव रोहतास नागर एड.विजय शर्मा मोहित प्रधान, यतेंद्र नागर सूबेदार जगदीश नागर, नरेंद्र खटाना लखमी पंडित, कमल सिंह, रत्नपाल नागर, योगेश भाटी हरेंद्र कसाना, बालेश्वर नागर लव यादव मुकेश कसाना जितेंद्र भाटी, आकाश नागर नरेश , जीतू, रवि, शशांक टाइगर, मोहित अधाना केशव नागर,रोहित धर्मेंद्र मनीष कसाना केपी नागर रविंद्र बरसात नवीन भाटी पवन यादव नीरज भाटी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।