पंचायत चुनाव के दौरान रामनगर में हंगामा: बूथ पर विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक

पंचायत चुनाव के दौरान रामनगर में हंगामा: बूथ पर विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक

रामनगर, 28 जुलाई 2025:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के दौरान रामनगर के ग्राम शंकरपुर बूथ पर उस समय माहौल गरमा गया जब स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और मौके पर तैनात दरोगा राजवीर नेगी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक ने मौके से ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को फोन कर दरोगा को हटाने की मांग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

विधायक दीवान सिंह बिष्ट का आरोप है कि बूथ पर तैनात दरोगा द्वारा सुबह से ही मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था और उन्हें मतदान से डराया-धमकाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे अफसरों के कारण मतदाता भयभीत हो जाते हैं और निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया बाधित होती है। जब विधायक ने इस मुद्दे पर दरोगा से बात की तो दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया।

विधायक बिष्ट ने कहा कि “अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मतदाताओं को डराकर या प्रभावित करके मतदान से रोकता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे और कोतवाल अरुण सैनी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा, “सुबह के समय बूथ पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदाताओं से शांतिपूर्वक कतार में रहने को कहा गया था। यदि किसी प्रकार की अभद्रता या दुर्व्यवहार हुआ है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।”

karki
inder