रामनगर में कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस की लापरवाही से डरे ग्रामीण पुलिस की सुस्ती से बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े हमला और लूट

 

रामनगर में कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस की लापरवाही से डरे ग्रामीण

पुलिस की सुस्ती से बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े हमला और लूट

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

रामनगर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: युवक को नशा सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े नकाबपोश

रामनगर (नैनीताल), 26 जुलाई:
पिरूमदारा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर मूलिया बसई में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर वहां मौजूद युवक पर हमला किया, उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर हुआ विस्तृत मंथन’

घटना के संबंध में पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में धावा बोला। उन्होंने घर की अलमारी में रखे करीब 7 से 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

प्रचार से लौटने पर जब राजेंद्र सिंह ने घर का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और उनका बेटा अमन अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में अमन को रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

होश में आने के बाद अमन ने बताया कि दोनों युवक नकाब पहने हुए थे। उन्होंने उस पर अचानक हमला किया और कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और मारपीट का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग।

इधर घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासे का दावा किया है।

karki
inder