रामनगर पुलिस की कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा।

रामनगर पुलिस की कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 22 जुलाई 2025
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

थाना रामनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त सलविंदर पुत्र प्रेम सिंह निवासी बेरिया, रामनगर, नैनीताल को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी उक्त शराब को मोटरसाइकिल संख्या UK18J 6926 पर परिवहन कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 273/25 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

गिरफ्तारी टीम:

  • कानि0 कविन्द्र सिंह

  • कानि0 प्रयाग कुमार

  • होमगार्ड प्रमोद कुमार

रामनगर पुलिस द्वारा यह अभियान क्षेत्र में अवैध शराब व नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने हेतु लगातार चलाया जा रहा है।

karki
inder