उत्तराखंड क्राइम

पिथौरागढ़ हादसा: अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल।

Spread the love

पिथौरागढ़ हादसा: अनियंत्रित मैक्स नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पिथौरागढ़, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर चल रही एक सवारी मैक्स जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई, जिससे मौके पर ही 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीर साहिबजादों को मिला उनका वास्तविक सम्मान: सीएम धामी

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मैक्स वाहन मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन एक पुल के समीप पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन कई फीट नीचे नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  CPU हल्द्वानी की बड़ी मानवता, महिला का कीमती पर्स सुरक्षित सुपुर्द।

रेस्क्यू कार्य में जुटी टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में सवार घायलों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शोक की लहर

इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। घटना की भयावहता से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत और सहायता के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर में अपहरण, लूट और गुंडागर्दी पर SSP मंजुनाथ टी०सी० की जीरो टॉलरेंस नीति* *👉 गुंडागर्दी का अंजाम सिर्फ जेल, रामनगर में गुंडों की हेकड़ी टूटी 03 गिरफ्तार*

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।