चोरी के 48 घंटे बाद पुलिस की बड़ी सफलता, स्कूटी सहित चोर गिरफ्तार

चोरी के 48 घंटे बाद पुलिस की बड़ी सफलता, स्कूटी सहित चोर गिरफ्तार

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

 

दिनांक 20.06.25 को वादी आसिफ पुत्र असफाक हुसैन, निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा द्वारा थाना बनभूलपुरा में सूचना दी गई थी कि उसकी स्कूटी होंडा एक्टिवा संख्या UK06Q 3799 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्द्रानगर क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 168/25 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी बनभूलपुरा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त जफर पठान पुत्र शंख असगर, निवासी चैनल गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र – 19 वर्ष) की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

दिनांक 22.06.2025 को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से अभियुक्त जफर पठान को गौला बाईपास रोड, इन्द्रानगर फाटक से आगे यात्री विश्राम गृह के पास से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

1. अपर उ0नि0 पुष्कर आर्या
2. का0 भूपेन्द्र जेष्ठा
3. का0 मोहम्मद यासीन
4. का0 लक्ष्मण राम

karki
inder