एसएसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु हल्द्वानी में किया कार्यशाला का आयोजन।

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु हल्द्वानी में किया कार्यशाला का आयोजन।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

*आयुष विभाग की टीम द्वारा पुलिस कर्मियों को जीवन में तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स*

आज दिनांक *19.06.25* को *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा *”आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड”* की टीम के माध्यम से *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अभ्यास सत्र* के अंतर्गत *कोतवाली हल्द्वानी के सभागार* में *”मानसिक तनाव एवं प्रबंधन”* पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम मानसिक तनाव प्रबंधन पर डॉक्टर कंचन द्वारा व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर कर्मेंद्र सक्सेना द्वारा नमस्ते योग एवं Y Break ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा डॉक्टर ज्योत्सना कुनियाल द्वारा योग एवं आध्यात्मिक पर उपचारात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यशाला के दौरान तकनीकी योगदान डॉक्टर नवनीत दरियाल एवं डॉ मनोज सत्याल द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

इस दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा कार्यशाला में उपस्थित पुलिस कर्मियों को जीवन में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखने, अपनी कमियों को दूर करते हुए व्यक्तित्व सुधार लाने, हमेशा आगे बढ़ने तथा अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने हेतु टीम द्वारा बताए गए टेक्नीक का लगातार प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

सत्रांत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया I

इस अवसर पर * प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी,* राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी तथा आयुष विभा की टीम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

karki
inder