लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, माननीय न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

इस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त जावेद खान पुत्र मौ० अली निवासी मोहल्ला बम्बाघेर, रामनगर (उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वांछित वारंट संख्या 2356/24 व मुकदमा अपराध संख्या 328/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक जोगा सिंह

  • कांस्टेबल बिजेन्द्र गौतम

  • कांस्टेबल संजय सिंह

रामनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई फरार वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

karki
inder