*जाम में मरीज की मौत की प्रचारित खबरों पर SSP NAINITAL ने दिए जांच के आदेश, प्रारम्भिक जांच में नहीं मिले ठोस साक्ष्य* *SP ट्रैफिक को बनाया जांच अधिकारी, सम्बन्धित लोगों के लिए जाएंगे बयान*

*जाम में मरीज की मौत की प्रचारित खबरों पर SSP NAINITAL ने दिए जांच के आदेश, प्रारम्भिक जांच में नहीं मिले ठोस साक्ष्य*

*SP ट्रैफिक को बनाया जांच अधिकारी, सम्बन्धित लोगों के लिए जाएंगे बयान*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

कैंची धाम मार्ग में एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज की मृत्यु संबंधी समाचारों के संदर्भ में जांच आदेश*

आज समाचार पत्रों में कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसने के कारण एक एंबुलेंस में मरीज की मृत्यु की खबर प्रकाशित हुई है। उक्त में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस घटना की गंभीरता को संज्ञान* में लेते हुए *एक जांच गठित* की गई है, तथा *जांच अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) डॉ0 जगदीश चंद्रा को नामित* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

*प्रारंभिक जांच में निम्न तथ्य सामने आए हैं-*

* संबंधित एंबुलेंस सायं लगभग 06:30 बजे खैरना से रवाना हुई और लगभग 08:00 बजे के आसपास एंबुलेंस भीमताल अस्पताल पहुंची, जहां मरीज को लगभग 40 मिनट तक उपचार दिया गया।
* चिकित्सकों द्वारा मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र हेतु रेफर किया गया, जिसके उपरांत लगभग 55 मिनट में एंबुलेंस सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

*प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एंबुलेंस के किसी स्थान पर विशेष रूप से जाम में फंसने या मरीज के उपचार में विलंब होने के ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।*
फिर भी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें एंबुलेंस चालक, खैरना व भीमताल अस्पताल के चिकित्साकर्मी, एवं मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट जांच उपरांत प्रस्तुत की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।*

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल*

karki
inder