उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नैनीताल पुलिस का एक्शन मोड: हूटर-बाहुबली वाहनों पर सख्ती, 244 चालान, 5 वाहन सीज, 9 लाइसेंस निरस्त

Spread the love

नैनीताल पुलिस का एक्शन मोड: हूटर-बाहुबली वाहनों पर सख्ती, 244 चालान, 5 वाहन सीज, 9 लाइसेंस निरस्त

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*SSP NAINITAL के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन वाहन चैकिंग अभियान है जारी*

*244 वाहन चालकों पर कार्यवाही, 05 वाहन सीज, 09 DL निरस्तीकरण*

*हूटर बजाकर और बिना नंबर प्लेट वाहन दौड़ा कर सड़क पर दबंगई दिखाने की कोशिश पर नैनीताल पुलिस ने दिखाया असली ‘एक्शन’*

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार*, जनपद नैनीताल में *सड़क दुर्घटनाओं और अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान* चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान निम्नवत कार्यवाही की गई।

1. मोहम्मद सैफ निवासी भवाली, द्वारा *UK04 TB5235 अल्टो में हूटर लगाकर सड़कों में दबंगई* दिखाने पर हल्द्वानी पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर हूटर निकलवाया और मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

2. चालक नरेश पांडे, निवासी भवाली, द्वारा *बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के काले रंग के वाहन को सड़कों पर दौड़ाने* पर भवाली पुलिस ने *वाहन को सीज* कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

इसके अतिरिक्त यातायात *नियमों का उल्लंघन करने वाले 244 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही* की गई।
* 05 वाहन सीज किए गए।
* 09 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।
* ₹88,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

*जनपद पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*