बनभूलपुरा में सट्टा खाईबाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार।

बनभूलपुरा में सट्टा खाईबाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों की रोकथाम को लेकर लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

दिनांक 16 मई 2025 को गश्त के दौरान एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईबाड़ी करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

पप्पू पुत्र असगर खां – निवासी नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर, उम्र 46 वर्ष

शाहरुख पुत्र साजिद – निवासी नूरी मस्जिद, इन्द्रानगर, उम्र 30 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

टिंकू पुत्र मिश्री लाल – निवासी नई बस्ती, कब्रिस्तान गेट, उम्र 35 वर्ष

 

 

 

 

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पैन-गत्ता और कुल ₹13,730 की नगद राशि बरामद की है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

कांस्टेबल सुनील कुमार

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा

कांस्टेबल नरेन्द्र गिरी

कांस्टेबल हरीश रावत

कांस्टेबल मो. अतहर

 

 

 

 

बनभूलपुरा पुलिस की यह कार्यवाही जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

karki
inder