पाटकोट रोड पर शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन 47वें दिन भी जारी, लिखित आदेश की मांग तेज।

पाटकोट रोड पर शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन 47वें दिन भी जारी, लिखित आदेश की मांग तेज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
पाटकोट रोड पर शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना आज 47वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें शराब दुकान निरस्तीकरण की लिखित और सार्वजनिक पुष्टि नहीं मिल जाती, उनका आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।

महिलाओं ने बताया कि उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि जहां-जहां जनविरोध हो रहा है, वहां की शराब दुकानों को बंद किया जाएगा और उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। हालांकि, तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ऐसी किसी भी निरस्तीकरण सूची की आधिकारिक घोषणा या दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। इससे महिलाओं में संशय और असंतोष गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब निर्णय हो चुका है, तो उसकी सूची जारी करने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या यह आंदोलन को शांत कराने का मात्र एक छलावा था? उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पाटकोट रोड की शराब की दुकान का नाम निरस्त दुकानों की सूची में नहीं आता, तब तक वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

धरने में प्रमुख रूप से कविता, मंजू, विमला, हेमा, चंपा, गुड्डी, हिमानी, पूजा, कमला, मोहिनी बचुली, हंसी, प्रभावती, नेहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।