वन विभाग की सतर्कता से रुका खनन का खेल, मिनी लोडर जब्त।

वन विभाग की सतर्कता से रुका खनन का खेल, मिनी लोडर जब्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

आज दिनांक 09 मई 2025 को प्रातःकालीन गश्त के दौरान नाथूपुर छोई नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक मिनी लोडर (केकड़ा) को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया। यह कार्रवाई श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी, रामनगर के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

 

 

 

 

 

वन सुरक्षा बल एवं रामनगर रेंज स्टाफ की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को वन अभिरक्षा में ले लिया है। अवैध खनन में संलिप्त मिनी लोडर को अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्यशाला वर्कशॉप, रामनगर परिसर में सुरक्षित रूप से खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

 

 

वन विभाग द्वारा आगे की विधिक प्रक्रिया प्रचलित की जा रही है।

karki
inder