उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

बताया जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ले जा रहा था। इन दिनों राज्य में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर हैं। कुछ पैदल यात्रा कर रहे हैं जबकि कई लोग हेली सेवा का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

 

 

राज्य में मौसम को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की गई थी। खराब मौसम की आशंका के बीच यह हादसा हुआ, जिससे यात्रा व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

karki
inder