उत्तराखंड क्राइम रामनगर

शराब दुकान के विरोध में 35 दिन से सड़कों पर महिलाएं, अब सीएम से गुहार।

Spread the love

शराब दुकान के विरोध में 35 दिन से सड़कों पर महिलाएं, अब सीएम से गुहार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पाटकोट रोड पर स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना आज 35वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि जब तक शराब ठेके के निरस्तीकरण का लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासीय परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग

 

 

 

 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासन स्तर पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठेका निरस्त नहीं किया गया, तो वे अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत का डीएम कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश।

 

 

 

 

धरने में कविता, बबीता, पूनम, अंजलि, दीपा, कमला, मोहनी, हैमा और गुड्डी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वह अपने क्षेत्र को शराब मुक्त देखना चाहती हैं और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग