उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

पाटकोट में शराब की दुकान खोलने के विरोध में धरने का दूसरा दिन, महिलाओं ने रात्रि धरने की दी चेतावनी।

Spread the love

पाटकोट में शराब की दुकान खोलने के विरोध में धरने का दूसरा दिन, महिलाओं ने रात्रि धरने की दी चेतावनी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पाटकोट (रामनगर), 5 अप्रैल — पाटकोट गांव में प्रस्तावित सरकारी शराब की दुकान के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों ने भी अपनी भागीदारी और समर्थन दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर योगा’, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

आज के धरने में महिला एकता मंच रामनगर से ललिता रावत और तुलसी जोशी, संयुक्त संघर्ष समिति से महेश जोशी, किसान संघर्ष समिति से ललित उत्प्रेति, और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से तुलसी छीम्वाल सहित कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया और खुलकर विरोध जताया।

उदय मेमोरियल स्कूल पाटकोट की प्रिंसिपल रूपा एवं पूरे स्टाफ ने भी धरने में पहुँचकर प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंद्र रावत जी ने भी मौके पर पहुँचकर विरोध को जायज ठहराया और कहा कि “यह निर्णय पूरी तरह गलत है। जहां गांव में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, वहां शराब की दुकान खोलने की अनुमति देना प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए।”

धरना दे रही महिलाओं ने ऐलान किया कि वे रात में भी धरने पर बैठेंगी। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है, इसलिए वन विभाग से महिलाओं की सुरक्षा की मांग भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपन कला से लिखी सफलता की नई कहानी, मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस फैसले को नहीं बदला, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।