उत्तर प्रदेश क्राइम बदायूं

नशे के हालत में बेटे की बाप की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

बदायूं के जरीफनगर इलाके के गांव दहगवां में पिता होरीलाल की हत्या करने के बाद आरोपी किशन लाल शव के पास में ही सोता रहा। रात में उसकी आंख खुली और उसने पिता को चारपाई पर मृत पड़ा देखा तो घर से फरार हो गया। शनिवार रात ही पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता ने उसके चोटिल हाथ पर डंडा मार दिया था, इससे गुस्से में आकर उसने ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी थी। पुलिस सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

शुक्रवार रात दहगवां निवासी होरीलाल की उनके बेटे किशन लाल ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने होरी लाल के छोटे बेटे मनोज की तहरीर पर आरोपी किशन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय वह दिल्ली भागने की फिराक में खड़ा था।पूछताछ में किशन लाल ने बताया कि उसके पिता ने घर में ही शराब पी थी और वह बाहर पीकर आया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

वह घर आया तो उसका पिता से विवाद हो गया। उसने बताया कि इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना से तीन दिन पहले मारपीट में उसका हाथ चोटिल हो गया था। विवाद के दौरान उसी चोटिल हाथ पर उसके पिता ने डंडा मार दिया था, इससे उसने ईंट उठाकर पिता के सिर में मार दी और उनकी मौत हो गई।उसने बताया कि वह नशे में था इसलिए उसे नहीं पता था कि पिता की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

 

जब उसने ईंट मारी तो पिता चारपाई पर गिर गए। उसे लगा कि शांत होकर सो गए हैं। वह इस कदर नशे में था कि बगैर खाना खाए ही पिता के पास पड़ी चारपाई पर सो गया। रात में करीब डेढ़ बजे नशा कम होने पर आंख खुली तो पिता को उठाने की कोशिश की। तब देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। इसके बाद वह घर से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”