जरा हटके भीमताल

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा के अंतर्गत भटेलिया बाजार में एटीएम लगाए जाने को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री  भागवत कराड से मुलाकात कर एटीएम लगाए जाने का किया अनुरोध।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा के अंतर्गत भटेलिया बाजार में एटीएम लगाए जाने को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री  भागवत कराड से मुलाकात कर एटीएम लगाए जाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की लेखनी से मिलता है समाज को नया मार्ग: पुष्कर सिंह धामी।

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि विगत दिनों क्षेत्र के दौरे में जनता द्वारा अवगत कराया गया था कि जनपद नैनीताल के विकासखंड धारी के भटेलिया बाजार में एटीएम मशीन न होने के कारण स्थानीय लोगों को बैंकिंग कार्य हेतु कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है । पर्वतीय क्षेत्र की विषम परिस्थितियों को देखते हुए तथा आर्थिक संसाधन के अभाव एवं पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण लोगों का इतनी दूर जा पाना संभव नहीं हो पाता है। लिहाजा श्री भट्ट ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री  भागवत कराड़ से मुलाकात कर अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर

 

 

 

कि पर्वतीय क्षेत्रों की वर्णित परिस्थितियों के दृष्टिगत भटेलिया बाजार में एटीएम मशीन लगाया जाना बेहद आवश्यक है। ताकि स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण