उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का समापन, लोकल उत्पादों को मिली नई पहचान।

Spread the love

हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का समापन, लोकल उत्पादों को मिली नई पहचान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी के एमबी मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेला 2025 का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रामनगर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्थानीय उत्पादों को मिली नई पहचान
मुख्य अतिथि श्री दीवान सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इस मेले को एक अभियान के रूप में संचालित किया गया है, ताकि स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्पियों और कारीगरों के लोकल उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की लेखनी से मिलता है समाज को नया मार्ग: पुष्कर सिंह धामी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री द्वारा ग्रामीण महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने के संकल्प को भी यह मेला साकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आने वाले पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें, स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें: डीएम ललित मोहन रयाल।

स्थानीय उत्पादों को बाजार और स्वरोजगार को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि सरस मेला न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराता है बल्कि स्वयं सहायता समूहों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा माध्यम भी बनता है। इस तरह के आयोजन विभिन्न राज्यों के उत्पादों को एक ही मंच पर लाकर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

समापन अवसर पर विधायक बिष्ट ने स्टॉलों का भ्रमण किया और खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और उत्पादों को जानने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित कई अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।