नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश: नाबालिगों को वाहन देने पर होगी कार्रवाई

नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश: नाबालिगों को वाहन देने पर होगी कार्रवाई

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 27 फरवरी 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तल्लीताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 नाबालिगों को बाइक चलाते हुए पकड़ लिया और वाहन स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

क्या है मामला?

तल्लीताल डांट चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान SP क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री रमेश बोरा की टीम ने UK-04J-9457 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो नाबालिग छात्रों (उम्र 17-17 वर्ष) को रोका। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इंटरमीडिएट के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

वाहन स्वामी विजय मंडल (निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं) को नाबालिग को वाहन सौंपने के दोषी पाए जाने पर MV एक्ट की धारा 199A के तहत FIR दर्ज की गई।SSP नैनीताल की अपील:

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

🔹 नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
🔹 यह एक दंडनीय अपराध है और गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
🔹 बच्चों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

🚔 नैनीताल पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिए निरंतर जारी रहेगा।

📰 मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस