कानपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत, दो घायल।

Spread the love

डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत, दो घायल।

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

बिहार-बक्सर मार्ग पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गए। मृतकों में दो जुड़वा भाई और एक मौसेरा भाई शामिल हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  *तेजतर्रार कप्तान मंजुनाथ ने गलत नियत का खेल किया खत्म* *दुष्कर्म के प्रयास के दरिंदे को तल्लीताल पुलिस ने 10 घंटे मे किया गिरफ्तार* *महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा*

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा


मृतकों की पहचान मनिकापुर निवासी अरबाज खान (16), उसका जुड़वा भाई आदिल और भगवंतनगर निवासी सरफराज (22) के रूप में हुई है। तीनों बारातों में तंदूर पर रोटी बनाने का काम करते थे। रविवार को वे रायबरेली के दिग्पालगंज पठई में एक विवाह समारोह में तंदूरी बनाने गए थे। देर रात करीब 2 बजे जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सरायं मनिहार स्थित ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क घेरने वालों पर सख्ती, कोशी रोड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान कोशी रोड चूड़ी गली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 11 चालान कर 6500 रुपये जुर्माना वसूला।

दूसरी बाइक पर सवार दो भाई घायल
इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य भाई भी हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खंती (गड्ढे) में गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

डंपर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का सख्त रुख, अफवाह और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस* *🚔 चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर — एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सघन चेकिंग, कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही*

यह हादसा इलाके में शोक का माहौल बना गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।