चाँदनी ईको टूरिज्म जोन खोलने की मांग तेज़, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की अपीलबै, लपड़ाव, छोई, कंचनपुर व आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दिया ज्ञापन।

चाँदनी ईको टूरिज्म जोन खोलने की मांग तेज़, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की अपीलबै, लपड़ाव, छोई, कंचनपुर व आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दिया ज्ञापन।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

बैलपड़ाव, 19 फरवरी 2025: तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के कार्यालय में आज बैलपड़ाव, छोई, कंचनपुर व आसपास के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा युवाओं ने चाँदनी ईको टूरिज्म जोन को तत्काल खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

 

 

 

 

जनप्रतिनिधियों और युवाओं का कहना है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते चाँदनी ईको टूरिज्म जोन का विरोध किया जा रहा है। वक्ताओं ने जोन को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि माननीय सांसद नैनीताल, माननीय विधायक कालाढुंगी तथा माननीय विधायक रामनगर ने भी चाँदनी जोन को शीघ्र प्रारंभ करने की संस्तुति दी है।

 

प्रभागीय वनाधिकारी ने दिया आश्वासन

प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर ने जनभावनाओं के अनुरूप कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। बैलपड़ाव क्षेत्र में चाँदनी ईको टूरिज्म जोन पर्यटकों के लिए खोला जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

 

 

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस जोन के खुलने से स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही, वाहन स्वामियों एवं नेचर गाइडों को भी नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे ग्रामीण और स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर नेचर गाइडों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

karki
inder