उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

राजकीय चिकित्सालय तक पहुंचा विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

Spread the love

राजकीय चिकित्सालय तक पहुंचा विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

काशीपुर: आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा सत्यम प्लेस के पास आज देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह झड़प हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव की रंजिश के चलते हुई।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

चिकित्सालय में भी हुआ हंगामा

घायल हुए लोगों को जब इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया, तो वहां भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालात को बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में चल रहे सड़क और सीवरेज कामों का जिलाधिकारी ने देर रात किया औचक निरीक्षण

फायरिंग के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

डॉक्टर का बयान

राजकीय चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. मोहित जीना के अनुसार, इस झड़प में एक नाबालिग सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।