मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने ली शपथ, शहर के विकास का किया संकल्प

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने ली शपथ, शहर के विकास का किया संकल्प

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

शुक्रवार को रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह मे बडी संख्या में लोग साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रतिभाग किया। शपथ समारोह के बाद खेल मंत्री ने मेयर को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डा0 अनिल कपूर डब्बू,बेला तोलिया, आनंद सिंह दरम्वाल,तरूण बंसल, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब, सुरेश भटट, रंजन बर्गली, दिनेश आर्य, प्रमोद बोरा, अजय राजौर, प्रदीप जनौटी के साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही सैडकों की संख्या में गणमान्य एवं नगरवासी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

karki
inder