पुलिस ने चोरी की 2 बाइकों और झपटमारी के 8 मोबाइलों के साथ 3 झपटमारो को किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

काशीपुर पुलिस ने चोरी की 2 बाइकों और झपटमारी के 8 मोबाइलों के साथ 3 झपटमारो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली में आज पूरे मामले का खुलासा एसपी काशीपुर और सीओ काशीपुर ने संयुक्त रूप से किया।

दरअसल जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टिसि के निर्देश पर एसपी काशीपुर अभय सिंह और सीओ वन्दना वर्मा के द्वारा काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही मोबाइल फोन की झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली प्रभारी मनोज रतूडी के द्वारा कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कड़ी मेहनत के साथ नागनाथ मंदिर से आगे 2 बाइकों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर दोनों बाइके कुंडा थाना क्षेत्र से चोरी की पायीं गईं।

 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, पहले फूड पॉइजनिंग की आशंका, फिर संपत्ति विवाद ने बढ़ाई गुत्थी!

 

पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीन अभियुक्तों ने अपने नाम अजीम पुत्र नासिर हुसैन मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी बर्फ फैक्ट्री के सामने मोहल्ला बांसफोडान, मोहम्मद अमन उर्फ गैंडी पुत्र सईद अहमद निवासी पंजाबी सराय मुस्लिम फंड बैंक के सामने मोहल्ला बांसफोडान काशीपुर तथा अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रसीद निवासी मंझरा लक्ष्मीपुर पट्टी सुनहरी मस्जिद के पास मोहल्ला मोहल्ला बांसफोडान बताया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार यह तीनों अभियुक्त मोबाइल झपटमारी में कुछ माह फोन जेल में गए थे जिस कारण उनका काफी पैसा खर्च हो गया और जेल से बाहर आकर तीनों मिलकर अपने खर्चे को पूरा करने के लिए फिर से मोबाइल झपटमारी करने लगे। पुलिस को इन तीनों के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है जिसके संबंध में उन्होंने बताया कि वह लूटपाट के इस काम में जोखिम तथा अपने बचाव एवं डराने के लिए अपने पास उक्त तमंचा रखते थे। एसपी काशीपुर अभय सिंह के मुताबिक तीनो लोग योजनाबद्ध तरीके से इस फोन झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे, जिसमें गैंग का एक सदस्य पहले मोटरसाइकिल से आगे आगे चलकर सुनसान सड़क या गली में जा रहे राहगीर की रेकी कर लेता था।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

रैली करने के बाद इसकी सूचना पीछे से आ रहे अपने साथियों को दे देता था। तब पीछे से आ रहे उसके अन्य 2 साथी बाइक से आकर फोन झपट कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

karki
inder