निर्दलीय प्रत्याशी हाजी मोहम्मद अकरम ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर रामनगर में रचा इतिहास।

निर्दलीय प्रत्याशी हाजी मोहम्मद अकरम ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर रामनगर में रचा इतिहास।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नगर निकाय चुनाव रामनगर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हाजी मोहम्मद अकरम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान और मतगणना का कार्य आज 25 जनवरी को हुआ।  रामनगर पीएनजी पीजी महाविद्यालय में मतगणना हूई।  जहां नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में सभासदों ने जीत दर्ज की, तो वही नगर पालिका अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार हाजी मोहम्मद अकरम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया।

 

 

 

 

आपको बता दें कि रामनगर में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी के बाद पार्टी हाई कमान द्वारा रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट को ओपन रखा गया था जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी हाजी मोहम्मद अकरम का समर्थन करते हुए, उनके पक्ष में रोड शो करने के साथ ही जनसभाएं करते हुए जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। तो वहीं कांग्रेस के दूसरे गुट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा भुवन पांडे को नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

 

 

 

 

 

लेकिन कांग्रेस के उत्तराखंड के दो दिग्गज नेताओं की अगर बात करें तो रामनगर में हरीश रावत ने इसमें सफलता हासिल की है। रामनगर नगरपालिका के चौथी बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने उनके 15 साल के विकास कार्यों पर माहौल लगाकर उन्हें तोहफा दिया है,  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रामनगर विकासखंड के पांच ग्रामीण क्षेत्रों को नगर पालिका में शामिल करते हुए नगर पालिका का विस्तार इस मकसद से किया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनपदों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

 

 

 

कि भाजपा उन्हें रोकना चाहती थी लेकिन उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों को भाजपा ने शामिल किया था, उन क्षेत्रों से भी जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि रामनगर तालिका में शामिल हुए नए ग्रामीण क्षेत्र का अभी चहुमुखी विकास किया जाएगा। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी भी हाजी मोहम्मद अकरम का लगातार समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जनता ने अपना फैसला देते हुए शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

 

 

मतगणना के बाद हाजी मोहम्मद अकरम ने 11214 और भाजपा के मदन जोशी ने 10059 मत प्राप्त किए।हाजी मोहम्मद अकरम ने भाजपा के मदन जोशी को 1155 मतों से पराजित किया। इसके साथ ही भुवन पांडे को 4652 , नरेंद्र शर्मा को 3004, भुवन डंगवाल को 1087, विनोद कुमार को 327,आदिल को 216, आसिफ इकबाल को 143 मत प्राप्त हुए जबकि अध्यक्ष पद पर नोटा पर 81 मत पड़े इसके साथ ही 1349 मत निरस्त हुए। हाजी मोहम्मद अकरम के चुनाव जीतने के बाद समर्थन को मैं बाहरी उत्साह देखने को मिला है।

karki
inder