रामनगर पुलिस ने लाठी-डंडों से हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

रामनगर पुलिस ने लाठी-डंडों से हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 14 दिसंबर 2024: रामनगर पुलिस ने लाठी डंडों से मारपीट करने वाले 03 अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी थाना रामनगर में सरदार महेन्द्र सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था। साथ ही गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 324/24, धारा 109/351(2)/352 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों और क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। 14 दिसंबर 2024 को नये कोसी पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित है:

  1. जगदीप सिंह उर्फ पन्नू (उम्र 29 वर्ष), निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर
  2. जगदीप सिंह पुरेवाल (उम्र 40 वर्ष), निवासी गुलजारपुर
  3. जगमोहन सिंह उर्फ जोना सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी गुलजारपुर
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 

 

पूछताछ के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।