उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

आगामी 25 दिसंबर से 3 जनवरी 2025 तक हल्द्वानी एम.बी.इण्टर कालेज ग्राउंड में होने वाले सरस आजीविका मेले की तैयारियां को लेकर  हुई एक आवश्यक बैठक

Spread the love

आगामी 25 दिसंबर से 3 जनवरी 2025 तक हल्द्वानी एम.बी.इण्टर कालेज ग्राउंड में होने वाले सरस आजीविका मेले की तैयारियां को लेकर  हुई एक आवश्यक बैठक

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

आगामी 25 दिसंबर से 3 जनवरी 2025 तक हल्द्वानी एम.बी.इण्टर कालेज ग्राउंड में होने वाले सरस आजीविका मेले की तैयारियां को लेकर एक आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला कॉपरेटिव बैंक सभागार हल्द्वानी में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

 

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित इस सरस आजीविका मेले की तैयारियां के संबंध में विचार विमर्श किया गया।बैठक में अवगत कराया कि एम.बी.इण्टर कालेज ग्राउंड हल्द्वानी में आयोजित मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विभिन्न राज्यों से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग कर अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
प्रतिदिन पूर्वाह्न11बजे से अपराह्न 2 बजे तक विभागीय मीट एवं योजनाएं प्रदर्शन तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक विद्यालयी विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सांय 5 बजे से 8 बजे तक सांस्कृतिक लोक कलाकार तथा प्रयोजक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस संबंध में विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को यथासमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर प्रत्येक सप्ताह बैठक आहूत की जायेगी।
बैठक में उमाकांत पंत खण्ड विकास अधिकारी रामनगर उमाकांत पंत, सहायक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, तनवीर असगर, खुशाल मर्तोलिया सुनील चन्याल,लोक कलाकार गोविन्द दिगारी, मोहन पाण्डे,डा विपिन विश्वकर्मा,जगदीश सिंह बिष्ट, ललित मोहन पाण्डे, प्रदीप उपाध्याय,मीनाक्षी कीर्ति आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में बेड नहीं मिला, रास्ते में गई जान! रेफरल सिस्टम पर सवाल