उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

लालकुआं पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान जारी।

Spread the love

लालकुआं पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान जारी।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

लालकुआं, 12 नवंबर 2024: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालकुआं पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त कुंदन राम, पुत्र हरीश राम, निवासी तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता, लालकुआं को 4.40 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली क्रांति की तैयारी! UJVNL बोर्ड ने मेगा परियोजनाओं को दी हरी झंडी

 

 

 

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक बिष्ट, कांनि0 चंद्र शेखर, कांनि0 कमल बिष्ट और कांनि0 आनंदपुरी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों पर भीड़ ही भीड़, CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  "CM के दौरे को लेकर रामनगर में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद"