महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ दुष्कर्म का प्रयास: केदारनाथ में पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल”

महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ दुष्कर्म का प्रयास: केदारनाथ में पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

 केदारनाथ धाम में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का संगीन मामला सामने आया है। पीड़ित महिला, जो भारतीय जनता पार्टी के रुद्रप्रयाग जनपद में महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं, ने परिजनों के साथ मिलकर 5 दिन पहले केदारनाथ चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

इस मामले में आक्रोश बढ़ता देख, महिला ने शुक्रवार देर शाम सोनप्रयाग थाने में अपनी तहरीर दी, जिसके बाद अब मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि वह केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने के लिए टेंटों का संचालन करती हैं। 13 अक्टूबर की रात को आरोपी राकेश चंद्र शुक्ला ने उनके टेंट में घुसकर उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

सोनप्रयाग थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

यह घटना स्थानीय लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ाने वाली है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित महिला और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि केदारनाथ चौकी प्रभारी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

karki
inder