हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान: काला ढूंगी रोड पर गरजी जेसीबी

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान: काला ढूंगी रोड पर गरजी जेसीबी

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

हल्द्वानी: नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करते हुए शुक्रवार को काला ढूंगी रोड, लालडंड चौराहे पर जेसीबी मशीन की गरज सुनाई दी। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए यहां के निवासियों और दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने खुद कार्रवाई की

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण हटाने का काम न होने पर जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अभी भी अतिक्रमण किए हुए हैं, उन्हें जल्द ही कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

 

इस दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अशोक चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि चाहे अतिक्रमण करने वाला कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, नए अतिक्रमणों की पहचान भी की जा रही है, ताकि आगे कोई और कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

अधिकारी सख्त, अतिक्रमण हटाने का काम जारी

 

 

नगर प्रशासन के इस कड़े कदम से इलाके में हलचल मची है, और अब प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए अन्य अतिक्रमणों को भी जल्द ही हटाया जाएगा।

karki
inder