उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

रामलीला के दौरान जमीनी विवाद में भाई ने चलाई गोली, वकील की मौत

Spread the love

रामलीला के दौरान जमीनी विवाद में भाई ने चलाई गोली, वकील की मौत

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी
कमलवा गांजा क्षेत्र में रामलीला के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने अपने ही चचेरे भाई को गोली मार दी। घटना में वकील उमेश नैनवाल की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे जमीनी विवाद मुख्य कारण था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज 18 के ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में प्रदेश के विकास विजन को किया साझा

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब रामलीला कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक दिनेश नैनवाल ने उमेश नैनवाल पर गोली चला दी। गोली लगते ही घायल उमेश को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से वकील थे।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

 

घटना के बाद आरोपी दिनेश नैनवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मुखानी थाना अध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्यः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा

 

 

 

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों परिवारों में गहरा मातम छाया हुआ है, और आस-पास के लोग घटना से स्तब्ध हैं।