पाक्सो एक्ट में विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे  20,000 रुपये के ईनामी अपराधी को पुलिस ने बस स्टेशन से किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

वर्तमान में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के आदेश के क्रम में थाना स्थानीय पर ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

 

उक्त टीम द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार पतारसी सुरागरसी की जा रही थी, इसी क्रम में उक्त टीम को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा एफ आई आर नं0 338/22 धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट में विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे तथा थाना स्थानीय के 20,000 रुपये के ईनामी अपराधी दानिश पुत्र अजब शाह निवासी टाण्डा मल्लू रामनगर के रामनगर क्षेत्र में देखे जाने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर मामूर कर उक्त अभियुक्त दानिश की क्षेत्र में तलाश प्रारम्भ कर दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

 

 

 

दिनांक 21.02.23 को जब अभियुक्त दानिश उपरोक्त कही भागने की फिराक में था तो अभियुक्त दानिश को रामनगर बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से पीडिता को भी बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम निम्नवत है –

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

1- अरुण कुमार सैनी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2-उ0नि0  अनीस अहमद – कोतवाली रामनगर
3-उ0नि0 कश्मीर सिंह – कोतवाली रामनगर
4-उ0नि0 रेनू – कोतवाली रामनगर
5-कानि0 354 जगदीश गिरी – कोतवाली रामनगर

karki
inder